कुछ ही देर में अर्जुन सिंह का पुत्र मौके पर पहुंच गया और घटना की जानकारी मिलने पर दोनों रात में ही चंदौली कोतवाली पहुंचे, लेकिन वहां कोतवाल मौजूद नहीं थे। इस कारण पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार सुबह मनोज सिंह डब्लू ने चंदौली कोतवाल से बात की, जिसके बाद पीड़ित को कोतवाली बुलाया गया और वहां से कस्बा पुलिस चौकी भेज दिया गया।
आरोप है कि कस्बा चौकी पर तैनात इंचार्ज द्वारा चोरी की घटना को दर्ज करने के बजाय खुद ही मोबाइल गुम होने की तहरीर लिख दी गई। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पुलिस लंबे समय से चोरी की घटनाओं को गुमशुदगी में दर्ज कर अपराध का ग्राफ कम दिखाने का काम कर रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जब एफआईआर दर्ज नहीं होगी तो छानबीन भी नहीं होगी, और इसी वजह से ऐसे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने एसपी चंदौली से ऐसे मामलों को गंभीरता से संज्ञान में लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।