पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन अभी तक पटरी पर नहीं लौट सका। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को अप और डाउन की ट्रेनें तीन घंटे की देरी से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को अप ओर जाने वाली बरकाकाना-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस सवा 3 घंटे, कोलकाता-नागलडैम गुरुमुखी एक्सप्रेस सवा घंटे, बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस 40 मिनट लेट रही। वहीं, हल्दिया-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। डाउन की ओर जाने वाली दून एक्सप्रेस आधा घंटे, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और बारमेर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-रांची गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।