फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोहरा कम होते ही समय से चलने लगीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे का असर कम होने लगा है। मौसम में गर्माहट आने लगी है। इसके साथ ही ट्रेनों की चाल भी सुधरने लगी है। बृहस्पतिवार को अधिकतर ट्रेनें समय से आई। हालांकि स्पेशल ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम सात बजे तक डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी 15 मिनट, अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस सवा घंटे, जम्मूतवी -कोलकाता एक्सप्रेस 20 मिनट लेट रही। वहीं अप की ओर जाने वाली भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, हल्दिया-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 10 मिनट, गया- दिल्ली अमृत भारत 15 मिनट, विक्रमशिला एक्सप्रेस 5 मिनट लेट रही। अन्य ट्रेनें पूरी तरह समय से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें