फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं

Sun, 22 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप इन दिनों परिवार संग कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए अपने प्रोग्राम को टाल दें। दिल्ली और मुबंई रूट पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन


पर्व पर छुट्टी लेकर घर आये लोगों के  वापस लौटने पर यह स्थिति है। जिससे ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह भी नहीं है। शनिवार को अप की ओर जाने वाली गाड़ियां यात्रियों से भरी रही। वहीं दूसरी तरफ भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा बल के भी पसीने छूट गये।

शनिवार को मुबंई रूट पर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा राजेन्द्र नगर एलटीटी एक्सप्रेस, मुबंई मेल, पटना वास्कोडिगामा एक्सप्रेस ट्रेन में रही वहीं दिल्ली रूट पर झारखंड संपर्क क्रांन्ति एक्सप्रेस,
विज्ञापन


हावड़ा नई दिल्ली एक्सप्रेस, ब्रह्मपु़त्रा मेल, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री खचाखच भरे रहे। वहीं पंजाब रूट पर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस व दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

यात्री शौचालयों में बैठकर सफर करने को मजबूर रहे। महिलाओं और बच्चों को परेशनी का सामना करना पड़ा। अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जवान भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें