फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह घंटे तक देरी से आईं ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी ज्यादातर ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से आईं। नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल छह घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली पुणे-दानापुर दो घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल फेयर 5 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस और आगरा कैंट-कोलकाता वीकली एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर-हावउ़ा पंजाब मेल 4 घंटे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-हावड़ा मेल तीन घंटे, आनंद विहार- हावउ़ा अमृत भारत एक्सप्रेस 4 घंटे लेट रही। वहीं, जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे, एसएमवीटी बंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस 45 मिनट, आनंद विहार-पुरी नंदन-कानन एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें