फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे विलंब से रवाना हुईं ट्रेनें

Sat, 25 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बीते गुरुवार को इलाहाबाद मंडल के जिगना और गैपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच ओएचई वायर टूटने से बाधित रेल परिचालन शुक्रवार को शुरू हो गया और ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से ही गंतव्य को रवाना हुईं। वहीं गुरुवार को ट्रेनों के विलंब से जाने की वजह से शुक्रवार को सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें दो से पांच घंटे विलंबित होकर  रवाना हुईं। 
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि हावड़ा नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने के साथ ही निरस्त ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर नक्सलियों की झारखंड और बिहार बंद की घोषणा के दूसरे दिन भी ट्रेनों को एडवांस पायलट इंजन के सहारे मुगलसराय लाया गया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्रा के अनुसार मंडल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त है।

इलाहाबाद मंडल में परिचालन बाधित होने के चलते शुक्रवार को हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे, जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कोलकाता आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंद विहार टर्मिनल कोलकाता एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। इसी प्रकार हावड़ा कालका मेल एक घंटे, गुवाहाटी आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे, इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस दो घंटे, कालका हावड़ा मेल दो घंटे विलंब से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। 
विज्ञापन


 इसी क्रम में गुरुवार की रात लोकमान्य तिलक टर्मिनल पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तीन घंटे, पुणे पटना एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली पटना संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को अनेक दिक्क्तें हुईं। वहीं अवैध वेंडरों की चांदी कटती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें