फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त रहेगी न्यू फरक्का, बुद्धपूर्णिमा और सियालदह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से जारी ट्रेनों की लेट लतीफी और निरस्त होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को भी अप और डाउन की ओर जाने वाली न्यू फरक्का, बुद्धपूर्णिमा और सियालदह एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेगी। वहीं रविवार को 18 ट्रेनें निरस्त रही और जो ट्रेनें चली वह भी घंटों देरी से चली।
विज्ञापन

रविवार को डाउन की ओर जाने वाली पटना राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे, जयनगर-गरीबरथ एक्सप्रेस,झारखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, गया गरीबरथ एक्सप्रेस चार घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस,आनंद विहार टर्मिनल दो घंटे विलंब की देरी से स्थानीयरेलवे स्टेशन से रवाना हुई। वहीं अप और डाउन की ओर जाने वाली 18 ट्रेनें निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें