फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साढ़े नौ घंटे तक की देरी से आईं ट्रेनें, दो निरस्त रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बेपटरी होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। रविवार को अप सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वहीं, शेत्कारी समृद्धि स्पेशल समेत कई ट्रेनें सवा नौ घंटे तक की देरी से आईं।
विज्ञापन


रविवार डाउन की ओर जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस तीन घंटे, दून एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, बठिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बारमेड़-हावड़ा सुपरफास्ट पौने घंटे तो विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह गोमती नगर-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस सवा दो घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, मुंबई-हावड़ा मेल पौने दो घंटे की देरी से आई। वहीं, अप की ओर जाने वाली पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे, टुंडला महाकुंभ मेला स्पेशल डेढ़ घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें