फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली से प्रयागराज के लिए बस सेवा की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय से प्रयागराज के लिए रविवार को परिवहन निगम की पहली बस रवाना हुई। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने 52 सीटर बस को हरी झंडी दिखाई। यह चंदौली गोधना मोड़ होते हुए प्रयागराज जाएगी। इससे महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस को विधायक सुशील सिंह ने मुख्यालय से महाकुंभ में श्रद्धांलुओं को हिस्सा लेने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश सरकार महाकुंभ में भाग लेने के लिए लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए बस का संचालन कर रही है। कहा कि सीएम योगी आदित्य नाथ महाकुंभ में हर जनपद से परिवहन निगम की बसों का संचालन कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर पुण्य के भागीदार बन सकें।
एआरएम उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि महाकुंभ मेला के बाद स्थायी रूप से चंदौली से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन होता रहेगा। यह बस सैयदराजा, चंदौली और गोधना मोड़ होते हुए प्रयागराज जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें