फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से कारीगरों के व्यवसाय में आएगा तकनीकी सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत संचालित हलवाई, लोहार, कुम्हार, राज मिस्त्री ट्रेड का छह दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के वरिष्ठ लिपिक शंभू सिंह ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र दिया। कहा कि प्रशिक्षण से कारीगरों के व्यवसाय में तकनीकी सुुधार आएगी।
विज्ञापन

कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु अपने व्यवसाय में तकनीकी गुणवत्ता में सुधार तथा उचित मूल्य के लिए बाजार से सीधे जोड़कर लाभान्वित हो सकेंगे। इस दौरान विभागीय योजनाओं जानकारी भी दी गई। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जाएगा। इससे परंपरागत कारीगरों की आर्थिक स्थिति सुधारी जा सकेगी। कहा कि व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण में लाभान्वित किया जाएगा। बैंकिंग सुविधा तथा बैंकों के साथ जोड़कर सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं से सीधा जोड़ा जाएगा। यूपिको के जिला समन्वयक रामचंद्र ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बताया कि अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी, सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर राम मनोहर, श्रीकांत, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, राहुल तिवारी, सतीश कुमार, शिखा, मान्यती विश्वकर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें