फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मॉकड्रिल में दी गई ट्रेनिंग; नाव पलटने या फिर पानी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने की सीखी तकनीक

Thu, 26 Jun 2025 07:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

आपदा ने निबटने के लिए मॉकड्रिल कर ट्रेनिंग दी गई। इसमें नाव पलटने या फिर पानी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने की तकनीक सिखाई गई। बता दें कि बाढ़ से पहले बचाव के इस पूर्वाभ्यास को किया गया जिसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलुआ घाट पर शुक्रवार को बाढ़ आपदा से निपटने के लिए माॅक ड्रिल की गई। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और स्वास्थ्य विभाग की टीम रही। बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास किया गया।इसमें नाव पलटने और डूब रहे व्यक्ति को बचाने की तकनीक भी सीखी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने आपदा से निपटने की तैयारी की समीक्षा की। नाव, लाइफ जैकेट, प्राथमिक चिकित्सा और राहत सामग्री की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन आपदा के समय जान माल की नुकसान को कम करना। पहले चरण में बाढ़ प्रभावित जगह से लोगों को निकालने का अभ्यास किया गया।

राहत टीमों ने पेड़ों और मकान की छतों पे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तीसरा चरण में नाव पलटने की स्थिति या पानी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने की स्थिति में बचाव का प्रदर्शन हुआ । एसडीआरएफ पुलिस और गोताखोर की टीमों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य किया स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मॉक ड्रिल को देखा ।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन की तैयारी की सहारना की । उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और पूरी टीम जागरूक रहने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम, तसीलदार, नायब तहसीलदार सीओ ,चिकित्साधिकारी, कानूगो, लेखपाल, पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें