फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रशिक्षु अफसरों ने गांवों के विकास की तस्वीर देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/धानापुर। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मंगलवार को ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर विकास कार्य देखे। साथ ही ग्रामीणों से बात कर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

चहनियां क्षेत्र के सेवड़ी हुदहुदीपुर और कांवर गांव में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में विकास कार्य, रहन-सहन, सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था देखी। वहीं, ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधान आशुतोष ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बीईओ प्रकाश प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रितेश कुमार, प्रशांत सिंह, राकेश दीक्षित मौजूद रहे।
इसी तरह धानापुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सोमवार की शाम छह सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टीम पहुंची। उन्होंने ने ग्रामीणों से विकास कार्य और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, मंगलवार को टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र, माध्यमिक विद्यालय, अमृत सरोवर पर हो रहे विकास कार्यों को देखा। स्कूलों में बच्चों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा, बीईओ विजय कुमार, थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, वीडीओ मिथिलेश सिंह, राजेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें