फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महाकुंभ में नहीं बदलेगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों को ट्रेनें तय प्लेटफॉर्म पर ही मिलेंगी। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए प्लेटफार्म निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनें एक और दो नंबर पर जबकि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें तीन और चार नंबर प्लेटफार्म पर मिलेंगी। इस अवधि में स्पेशल ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नहीं बदले जाएंगे। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी
विज्ञापन

महाकुंभ की तैयारियाें में रेल प्रशासन भी जुटा हुआ है। प्रयागराज के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेनों के परिचालन, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
पीडीडीयू जंक्शन पर डाउन की ट्रेनें एक से चार तक और अप की ट्रेनें चार से आठ नंबर प्लेटफार्म पर आती हैं। इसके बावजूद अचानक ट्रेनों का प्लेटफाॅर्म बदल जाता है, जिससे यात्री परेशान होते हैं।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म निर्धारित कर दिया है। प्रयागराज से आने वाली ट्रेनें एक और दो नंबर पर आएंगी। वहीं, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें तीन और चार नंबर से खुलेंगी।
यह भी तय किया गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक ट्रेनों के प्लेटफाॅर्म नहीं बदले जाएंगे। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन ने बताया कि महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए प्लेटफाॅर्म तय कर दिए गए हैं। बाकी तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें