फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओएचई वायर टूटने से तीन घंटे ठप रहा रेल संचालन, 12 से ज्यादा ट्रेनें जहां-तहां फंसीं

विज्ञापन
क्रासिंग केबिन के मीप ओएचई टूटने के बाद पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल हावड़ा-दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को सुबह तकनीकी खराबी के कारण रेल परिचालन बाधित हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के डाउन यार्ड स्थित क्रॉसिंग केबिन के पास सुबह करीब 8:30 बजे ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) का तार टूट जाने से पटना और गया रूट की अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रुक गया। करीब तीन घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा, जिससे 12 से ज्यादा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों और बीच रास्ते में खड़ी रहीं। यात्रियों को भीषण गर्मी और लंबी प्रतीक्षा के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह डाउन यार्ड में क्रॉसिंग केबिन के पास एक पावर इंजन क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान अचानक ओएचई का तार टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सुरक्षा कारणों से दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन तत्काल रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल कंट्रोल को अलर्ट किया गया। इसके बाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) विभाग के इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10:30 बजे अप लाइन पर रेल संचालन शुरू कराया गया, जबकि 10:45 बजे डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बहाल हो पाया। हालांकि ट्रेनों के बैकलॉग को सामान्य करने में काफी समय लगा और कई ट्रेनें घंटों विलंब से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। 11:30 बजे के बाद परिचालन पूरी तरह सामान्य हुआ।
विज्ञापन

जहां-तहां ट्रेनें रुकने से यात्रियों को न सिर्फ लंबा इंतजार करना पड़ा बल्कि भोजन, पेयजल और आगे की यात्रा की चिंता भी सताती रही। प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। कई यात्रियों ने रेलवे से समय पर सूचना उपलब्ध न होने की शिकायत भी की।
-
इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ
रेल परिचालन बाधित होने के कारण पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तथा प्लेटफॉर्म संख्या दो पर मगध एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे तक खड़ी रहीं। इसके अलावा आनंद विहार-दानापुर स्पेशल, मुंबई मेल, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस, गोरखधाम (गरबा) एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस, पीडीडीयू-पटना मेमू, हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस और हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों और बीच रास्ते में खड़ी रहीं। कुछ ट्रेनों को नरायनपुर और चुनार स्टेशनों पर रोका गया।

कोट

ओएचई तार टूटने से कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त तार को बदलकर दोनों लाइनों पर रेल संचालन सामान्य करा दिया है। - विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें