यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना से रेल प्रशासन में खलबली मच गई। प्रशासन द्वारा सभी निजी अस्पतालों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्टॉफ और डॉक्टरों तैयार रखें। पीडीडीयू जंक्शन से भी राहत बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना हुआ हैं।
वहीं लाइन ब्लॉक होने से अप पुणे दानापुर एक्सप्रेस, बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस, अप चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, डाउन विक्रमशीला एक्सप्रेस, डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस,
भगत क़ी कोठी कामाख्या एक्सप्रेस, बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस अप, डाउन तेजस एक्सप्रेस और पूर्वां एक्सप्रेस सहित अप और डाउन की कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई हैं। रेलवे प्रशासन ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने की तैयारी में जुट गया है।
रेल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
- पटना - 9771449971
- दानापुर - 8905697493
- आरा - 8306182542
- वाणिज्य कंट्रोल - 7759070004