फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से ट्रेलर में लगी आग, अफरा तफरी

विज्ञापन
सैयदराजा के बगही गांव के समीप एनएच टू पर धू धू कर जलता ट्रेलर और उसके बुझने पर नुकसान का जायजा लेता - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के बगही गांव के पास बुधवार की रात लगभग आठ बजे नेशनल हाईवे पर शार्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रेलर आग का गोला बन गया। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

स्टील सिटी बोकारो से कच्चा लोहा लेकर ट्रेलर जयपुर जा रहा था। रात आठ बजे ट्रेलर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर क्षेत्र के बगही गांव के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचा। इसी बीच शार्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गई। चालक शिवराज और खलासी कुछ समझते इसके पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक और खलासी चलते ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रेलर लगभग तीन सौ मीटर आगे जाकर रुक गया। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सदर रामवीर सिंह, निरीक्षक संजय सिंह फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें