कंटेनर के पास से गुजरने के दौरान बाइक सवार दोनों लोग कंटेनर के संपर्क में आ गए। दोनों कुछ समक्ष पाते इससे पहले बुलेट में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आग बुझाने में असफल रहे। आग में दोनों युवक जल गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराया। आग पर काबू पाने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। इधर सुनील और शांतनि की मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
डहिया गांव के समीप हुए हादसे का शिकार सुनील की शादी 19 मई को तय थी। घर पर शादी की तैयारी जोरों पर थी। घर पर शौचालय बनवाया जा रहा है। जिसका दरवाजा परोरवा गांव से खरीद कर सुनील घर जा रहा था।