फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 40 घंटे बाद शुरू हुआ पीपा पुल पर आवागमन, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर।
विज्ञापन

जनपद को गाजीपुर जनपद से जोड़ने वाले क्षेत्र स्थित नगवा-चौबेपुर पीपा पुल पर करीब 40 घंटे बाद रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे से आवागमन फिर से शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य पूरा किए जाने के बाद पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पुल खुलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार देर रात पीपा पुल के एक पीपे में पानी भर जाने के कारण पुल का एक हिस्सा धंस गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल बंद होने के बाद लोग नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेने को मजबूर हुए, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। लगातार प्रयासों के बाद विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी कर ली। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि पीपे में लीकेज के कारण पानी भर गया था। मरम्मत कार्य के बाद लीकेज को बंद कर पुल पर आवागमन सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें