फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टूटी पुलिया पर आवागमन,हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर-अमावल मार्ग पर बनी पुलिया टूट जाने से आवागमन जोखिमभरा हो गया है। आए दिन लोग क्षतिग्रस्त पुलिया पर गिरकर घायल हो रहे हैं। राहगीरों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


चतुर्भुजपुर स्थित माइनर पर बनी पुलिया करीब छह माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया का स्लैब धंस जाने से सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। अमावल की ओर से आने वाले वाहन चालकों को गड्ढा नीचे होने की वजह से दिखाई नही दे रहा है जिससे वाहन गड्डे में फंस जा रहे हैं। ग्रामीण पुनवासी यादव, बंसत चौहान, संतोष कुमार, आशीष कुमार आदि ने बताया पुलिया धंस जाने से अब बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। पुलिया पर बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात में यह समस्या और विकराल हो जा रही है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई सुदामा यादव का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष में शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। स्वीकृत मिलते ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें