फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवे और नो एंट्री में घुसे ट्रकों से सैयदराजा-सकलडीहा में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा/सैयदराजा। जिले के सैयदराजा और सकलडीहा में ट्रकों के चलते शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। सैयदराजा में कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी पुल पर बिहार सीमा में एक लेन पर कोरोना जांच के कैंप बनाने से वन वे हो गया है। इसके चलते हाईवे पर सात किमी लंबा जाम लग गया। वहीं सकलडीहा से अलीनगर मार्ग पर नो एंट्री में घुसे ट्रकों के चलते सड़क किनारे खड़ा करने से पांच किमी लंबे जाम की स्थिति हो गई है। रात नौ बजे के बाद जाम धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिले में आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए ट्रकों की आवाजाही जारी है। वहीं रात में चोरी छिपे बालू लदे ओवरलोड ट्रक भी घुस जा रहे हैं। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नो एंट्री के बाद ट्रकों के एक लेन में खड़ा होने से दिनभर जाम की स्थिति बन जा रही है। शुक्रवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर से सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव तक पांच किलोमीटर लंबा जाम सुबह सात बजे ही लग गया। इससे ताराजीवनपुर, संघती, कुचमन, बथावर, चकरिया, जमालपुर आदि गांव के ग्रामीणों को सड़क से आवागमन में काफी परेशानी हुई। ग्रामीण अशोक यादव, कालीचरन, संतोष कुमार, शमशाद अंसारी, रामधनी ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से ट्रकों को सड़क के एक तरफ खड़ा किया जा रहा है। जिसकी वजह से वाहनों से निकलने में पेरशानी होती है।
सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि ट्रकों के आवागमन पर रोक के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। इसी तरह सैयदराजा में दस मई को आई आंधी में बिहार बार्डर के समीप खजुरा गांव में कोरोना जांच के लिए लगा कैंप उड़ गया था। कैँप को यूपी से बिहार जाने वाली लेन पर बिहार सीमा में जांच कैंप लगा दिया गया है। इससे यूपी और बिहार दोनों तरफ की सभी गाड़ियां एक लेन से होकर गुजरने लगी। शुक्रवार को यूपी-बिहार बार्डर पर नौबतपुर बॉर्डर से भगवानपुर तक सात किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। सैयदराजा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया की बिहार में जब तक दोनों लेन चालू नहीं होगी तब तक जाम समाप्त नहीं हो सकेगा। पड़ाव संवाददाता के अनुसार पड़ाव चौराहे के समीप भी बैरिकेडिंग के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें