फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यातायात विभाग ने नहीं किए इंतजाम, दूसरे दिन भी लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहे पर शनिवार को लगे पांच घंटे के भीषण जाम से यातायात विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। इसका परिणाम रहा कि दूसरे दिन रविवार को भी तीन घंटे तक चौराहे के आसपास का इलाका जाम की चपेट में रहा। पड़ाव से सेमरा, मालवीय पुल और डांडी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में फंसने की वजह से कई लोगों की ट्रेनें भी छूट गईं।
विज्ञापन


पड़ाव चंदौली जिले का सबसे बड़ा चौराहा है। यहां से वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, मुगलसराय, बहादुरपुर और रामनगर के लिए वाहन जाते हैं। इसके अलावा चंदासी कोयला मंडी से रोज 1200 ट्रक और 400 स्कूली बसें आती-जाती हैं। बदइंतजामी की वजह से यहां रोज घंटों जाम लगता है। इसके बावजूद यातायात विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा। शनिवार को पांच घंटे तक भीषण जाम लगने के बाद भी यातायात पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किए। इस लापरवाही की वजह से रविवार को फिर चौराहा और आसपास का इलाका जाम की चपेट में आ गया। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक जाम से लोग परेशान रहे। पीडीडीयू जंक्शन और वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले लोग भी जाम में फंसे रहे। इससे उनकी ट्रेनें छूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें