फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। व्यापारी से मारपीट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने और पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को व्यापारियों ने विरोध जताया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारी पुलिस लाइन पहुंचे और एसपी आकाश पटेल से मुलाकात की। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने बताया कि दो सितंबर को सकलडीहा स्थित राज केक की दुकान पर कुछ लोगों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट की थी। पीड़ित की शिकायत पर सकलडीहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार, इसके बाद नौ सितंबर को दूसरे पक्ष की ओर से दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस पीड़ित व्यापारी पर समझौता करने का दबाव बना रही है। वहीं, मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण सेठ ने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए। एसपी आकाश पटेल ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राकेश मोदनवाल, अशोक केसरी, रत्नेश गुप्ता, प्रदीप अग्रहरि, महमूद आलम, राज चौरसिया, भारत मोदनवाल, राकेश गुप्ता, तेज चौरसिया, बरकत अली, अनिल चौरसिया, विनोद सेठ, सुरेंद्र यादव, विनय कुमार गुप्ता, सुनील चौरसिया और शैलेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें