फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ 

Wed, 16 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
यज्ञ करते सर्राफा व्यवसायी
विज्ञापन
 गहनों पर उत्पाद शुल्क के विरोध में आंदोलनरत सराफा व्यवसायियों ने मंगलवार को नगर के परमार कटरा स्थित धरना स्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर केंद्र सरकार को बुद्धि देने की प्रार्थना की। इस दौरान घोषणा की गई कि 17 मार्च को दिल्ली में सराफा व्यवसायियों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिले से व्यवसायियों का एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा। 
विज्ञापन

व्यवसायियों ने लगातार सातवें दिन भी अपनी दूकानें बंद रखीं और सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक परमार कटरा में जीटी रोड के सामने धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को दोपहर में व्यवसायियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता भी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर व्यवसायियों का समर्थन किया। वहीं मजदूर नेता भागवत नरायन चौरसिया ने धरना में शामिल होकर व्यवसायियों का समर्थन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार व्यवसायियों को बर्बाद करने पर तुली है। पर जब तक एक्साइज डयूटी को समाप्त नहीं किया जाता है, आंदोलन जारी रहेगा। 17 मार्च को इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में रैली का आयोजन किया गया है। सोलह मार्च को सुबह दस बजे निजी वाहन से व्यवसायियों का एक प्रतिनिधि मंडल रैली में शामिल होने जाएगा। वहीं यहां दूकानों की बंदी और धरना जारी रहेगा। बुद्धि शुद्धि यज्ञ में भोलानाथ सेठ, अभिमन्यु सेठ, राजीव सेठ, मुकुंदलाल सेठ, तजिंदर सिंह, विजय सेठ, घनश्याम, रमाशंकर, राजू सेठ, बृजेश जायसवाल, ओमप्रकाश सेठ, ज्ञानी सेठ, अनिल, विनोद, राजेन्द्र, रवि, सुनील, अजय, मोती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें