फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। वाराणसी क्षेत्र स्थित राजघाट पुल पर पीछे से गाड़ी में टक्कर मारने के बाद क्राइम ब्रांच चंदौली के सिपाही द्वारा व्यापारी को पिस्टल लेकर दौड़ाने की घटना से नाराज व्यापारी सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुलहीपुर में पुलिस उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पूरे प्रकरण में लापरवाही करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। वहीं पीड़ित व्यापारी ने चंदौली क्राइम ब्रांच और आदमपुर थाने की पुलिस पर सिपाही को बचाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम दुलहीपुर निवासी सतीश राय अपने रिश्तेदार के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। राजघाट पुल पर उनकी वैगनार कार में पीछे से सफारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस पर जब उन्होंने नाराजगी जताई तो सफारी सवार व्यक्ति ने फिर से कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि व्यापारी जब अपने भाई के साथ सफारी गाड़ी की ओर बढ़ा तो उसमें सवार चंदौली क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही राहुल सिंह ने मोजे से पिस्टल निकाल ली और उसे दौड़ा लिया। किसी प्रकार व्यापारी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान व्यापारी के रिश्तेदार ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आदमपुर थाने की पुलिस की ओर से सिपाही राहुल सिंह के खिलाफ तहरीर के अनुसार एफआईआर में कम धाराएं लगाई है जो कि उनकी मंशा पर सवाल खड़े करती है। वहीं पीड़ित व्यापारी सतीश राय ने बताया कि पुलिस की ओर से काफी विलंब से एफआईआर की गई है। इस दौरान दुलहीपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष दशरथ मौर्या, राकेश, गौरव मौर्या, पूर्व प्रधान विनोद, पवन प्रजापति, आनंद गुप्ता, उरूज अहमद, गुड्डू विश्वकर्मा, चंदन पटेल, गुलाव विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें