फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बंद रखीं दूकानें

Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
जुलूस निकालते व्यापारी
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने व दूकानों के छज्जे एवं पोस्टर फाड़े जाने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को नगर की दूकानें बंद रखी। साथ ही जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया और प्रशासन विरोधी नारे लगाये। चेताया कि भविष्य में दुकानदारों का उत्पीड़न किया गया तो आर पार की लड़ाई होगी। 
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे तहसील प्रशासन, नगर पालिका ने पुलिस के सहयोग से नगर के जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण के नाम पर उसे हटाने का अभियान चलाया था। इस अभियान में दूकानों के छज्जे, टिन शेड व पोस्टर तोड़फोड़ दिये थे। इससे नाराज व्यापारियों ने बुधवार को बंदी रखा व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जुलूस निकाला। जो नगर भ्रमण करने के बाद सभा की। जुलूस में बसपा विधायक बब्बन चौहान भी शामिल रहे। इस अवसर पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि प्रशासन के लोगो द्वारा अपने जद में रहकर व्यापार कर रहे लोगों की दुकानों पर बुल्डोजर चलाया गया और अधिकारियों ने व्यापारियों का अपमान भी किया। व्यापारियों ने जांच कराये जाने की मांग भी की और एक पत्रक डीएम को प्रेषित   भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें