फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बंद कराई दुकानें

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की गोली मारकर हुई हत्या में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी व्यापारियों में भी नाराजगी रही। व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। इस दौरान मुगलसराय के इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रकेश शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ व्यापारियों को रोकने लगे। व्यापारियेां और उनके बीच काफी देर तक नोक-झोंक हुई। एसडीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकान के बाहर धरना देते हुए सभा की। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने 72 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया। व्यापारियों के समर्थन में सपा, भाजपा और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस दौरान केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने आशुतोष जायसवाल ने कहा कि कोराना काल में अपनों ने एक दूसरे से मुंह फेर लिया था, चिकित्सक भी अपने आप को अलग कर लिये थे उस दौरान दवा व्यवसायियों ने आमजन की सेवा की। कहा कि जिस तरह से दवा व्यवसायी की हत्या हुई, यह माफी के लायक नहीं है।
विज्ञापन

वहीं पूर्व चेयरमैन राजकुमार जासवाल ने कहा कि पीडीडीयू नगर काफी शांत शहर है। यहां आपराधिक घटनाएं होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के लचर रवैये की वजय से ऐसी घटना सामने आई हैं। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि दवा व्यवसायी काफी सभ्य और संस्कारी व्यक्ति था। कहा कि जिस हौसले के साथ अपराधियों ने गोली चलाई यह काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन से लगातार वार्ता हो रही है। इस मौके पर व्यापारी नेता लक्ष्मीकांत अग्रहरी, मंसूर आलम, राहुल जायसवाल, विकास सिंह, आशीष जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, सतीश जिंदल आदि मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर। नगर में दवा व्यवसायी की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को आक्रोश जताया। इस दौरान जिले में चंदौली, शहाबदगंज, इलिया, चकिया, बबुरी, कमालपुर, सैयदराजा आदि क्षेत्रों से भी अपना-अपना समर्थन देने के लिए पीडीडीयू नगर पहुंचे। दूसरे क्षेत्र से आये व्यापारी, स्थानीय व्यापारियों के साथ डेट रहे। संवाद
पीडीडीयू नगर। दवा व्यवसायी की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को सुबह व्यापारियों ने दुकानों को बंद करवाना शुरू किया। आरोप है कि इस दौरान मौके पहुंचे मुगलसराय के इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रकेश शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ व्यापारियों को ऐसा करने से रोकने लगे। व्यापारियों ने कहा कि जो दुकान खुली थी उसे बंद करने का निवेदन व्यापारियों से किया जा रहा था। काफी देर तक चले विवाद के बाद मौके पर पहुंचेे मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने किसी प्रकार विवाद को शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें