फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पटरी पर फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक घंटे बंद रहा ट्रेनों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की शाम रेलवे फाटक पार करते समय गेहूं लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पटरी पर फंस गया। इससे पीडीडीयू पटना रूट पर अप और डाउन की ट्रेनों का परिचालन भी रूक गया। लगभग एक घंटे बाद पहुंची आरपीएफ और रेलकर्मियों की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्व रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जा रही थी। वहीं वाहनों का आवागमन हो रहा था। इसी बीच शाम साढ़े 6 बजे कमालपुर की तरफ से गेहूं लदा ट्रैक्टर ट्रॅाली फाटक पार करने लगा। ट्रैक्टर अप लाइन को पार कर गया लेकिन डाउन लाइन पर ट्रैक्टर का पिछला पहिया फंस गया। इससे ट्रैक्टर और ट्रॉली अप और डाउन रेलवे ट्रैक पर रुक गया। ट्रैक मरम्मत के कार्य में जुटे कर्मियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद अप और डाउन की ट्रेनों को रोक दिया। ट्रैक जाम होने से डाउन पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रूक गई।
सूचना पाकर दिलदारपुर से आरपीएफ की टीम और रेल कर्मियों की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन से गेहूं लगे ट्रैक्टर ट्रॅाली को हटाया गया। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे ट्रेनों का आवागमन सुचारू हुआ। इस संबंध में स्टेशन मास्टर जाकिर अंसारी ने बताया कि ट्रैक पर कार्य चल रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड अधिक होने के कारण वह पटरी पार नहीं कर सका। रेलवे के लोडर की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। इसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें