फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज के बाद रिमझिम बारिश 

Wed, 06 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बरसात के बाद जमा पानी
विज्ञापन
जनपद में रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी दिन में जारी रहा। जबकि सोमवार की आधी रात के बाद जोरदार बारिश हुई। 
विज्ञापन

  लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। आलम यह रहा कि रास्तों पर कीचड़ फैल गया, जिससे फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन में भारी फजीहत झेलनी पड़ी, वहीं निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। हालांकि बारिश होने से सिवानों में पानी दिखने लगा है।वहीं तपवोन विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय ने कहा कि कोड़रिया मार्ग पर जल जमाव होने के कारण दो दिन तक विद्यालय बंद रहेंगा।
विदित हो कि पिछले चार दिनों तक जनपद में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जनपदवासियों को तेज धूप, उमस व गर्मी से राहत मिली है। साथ ही किसानों को धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी सिवान में उपलब्ध हो गमया है। इससे उनके चेहरे पर खुशी की रौनक देखने को मिल रही है। सोमवार की शाम शुरू हुई बारिश पूरी रात हुई। यहां तक कुछ मंगलवार जकी सुबह कुछ समय के लिए बूंदाबांदी बंद हुई, लेकिन पुन: बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। आलम यह रहा है कि देर शाम तक लगातार हो रही बारिश के कारण बाजार में इसका प्रभाव देखने को मिला। लोग दोपहर तक घरों के अंदर कैद रहे, लेकिन शाम होते ही लोग ईद पर्व के मद्देनजर सामान की खरीदारी में जुट गए। हालांकि बारिश के कारण कई रास्तों पर कीचड़ फैल गया, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से जलजमाव की समस्या चहुंओर देखने को मिली। पूरा मुख्यालय जलजमाव की चपेट में नजर आया। कई सरकारी विभागों के बाहर जलजमाव होने से जनता और अधिकारी कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। कुल मिलाकर लगातार हो रही बारिश से जनपद में आम जनजीवन अस्तव्यस्त नजर आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें