लखनऊ में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में सनबीम
स्कूल मुगलसराय के दो छात्रों ने विज्ञान का मॉडल कृषि और औद्योगिक
क्षेत्र में सौर ऊर्जा से संचालित उपकरण का आधुनिक प्रारूप बनाकर प्रथम
स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के छात्र अभिषेक कुमार और मो.इकबाल
ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे विद्यालय
में हर्ष व्याप्त है। इस प्रदर्शनी में लगभग पूरे प्रदेश से 95 विद्यालयों
ने भाग लिया था।
प्रधानाचार्य डा. शैलेष सिंघल ने बताया कि सनबीम
स्कूल मुगलसराय सदैव से ही इस बात के लिए प्रयत्नशील रहा है कि बच्चों को
उनकी रुचि के अनुसार प्रोत्साहित किया जाए।
बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले
शैक्षणिक सलाहकार जेपीसी पाठक ने बताया कि बच्चों ने रात दिन कड़ी मेहनत
करके यह सफलता प्राप्त की है। निर्णायक मंडल बच्चों के प्रयास से बेहद
प्रभावित रहा।
बच्चों के साथ भौतिकी के अध्यापक सत्यजीत का प्रयास भी
सराहनीय रहा।