फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अपने गुरुदेव स्वामी अड़गड़ानंद का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली के नवनिर्वाचित सांसद बीरेंद्र सिंह ने जीत के बाद बुधवार को पूरा दिन परिवार और कार्यकर्ताओं के बीच व्यतीत किया। सुबह छह बजे उठने के बाद नाश्ता किया और उसके बाद सपरिवार मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने अपने गुरुदेव स्वामी अड़गड़ानंद से आशीर्वाद लिया। उसके बाद देर शाम तक शुभचिंतकों से मिलते रहे।
विज्ञापन


चंदौली के सांसद बीरेंद्र सिंह मूल रूप से वाराणसी के चिरईगांव के निवासी हैं और वर्तमान समय में भोजूबीर के टैगोर टाउन में परिवार के साथ रहते हैं। उनका संयुक्त परिवार है। चार जून को मतगणना और देर शाम तक प्रमाण पत्र मिलने के बाद देर रात तक वे घर पहुंचे। अगले दिन बुधवार को हमेशा की तरह सुबह छह बजे जग गए। घर का माहौल पहले से काफी खुशनुमा था। उन्होंने योग और प्रणायाम किया। परिवार के साथ नाश्ता और चाय के बाद स्नान कर नीचे उतरे और सपरिवार मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम के लिए 10:30 बजे निकल गए। करीब 12:30 बजे आश्रम पहुंचे और अपने गुरुदेव स्वामी अड़गड़ानंद का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। करीब दो घंटे आश्रम में गुजारने के बाद वे घर के लिए निकले। उसके बाद देर शाम आठ बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ आवास पर मिलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें