बता दें कि वायुसेना में कार्यरत शिवपाल सिंह (25) ने 10 मार्च 2020 को दक्षिण अफ्रीका में क्वालीफाइंग राउंड में तय 85 मीटर की अपेक्षा 85.47 मीटर भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। शिवपाल सिंह ने दक्षिण एशियाई खेलों में काठमांडू में 84 मीटर व एशियन चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंकने में रजत पदक हासिल किया था।