फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड नौगढ़ के मझगांई गांव के बस्ती में शराब की दूकान खोले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को इंद्रानगर चौराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और नौगढ़ सोनभद्र मार्ग को भी कुछ देर के लिए जाम कर दिया। जिसके आवागमन एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान घूरेलाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती में दूकान खोलने से बहू, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आबकारी विभाग ने बिना चौहद्दी देखे ही दूकान खोलते की अनुमति दे दी।

कहा की  आसपार प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कन्या इंटर कालेज है जिसका प्रभाव कालेज की छात्राओं पर पड़ रहा है। समाजसेवी लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि शराब की दूकान को बंद कराने के लिए आबकारी आयुक्त इलाहाबाद और आयुक्त वाराणसी को भी पत्र लिखेंगे। इस अवसर पर कृपाशंकर जायसवाल, विमली, कमलेश, प्रेमनारायण, रामकृत, गणेश, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें