फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य

Sat, 13 Dec 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मानव विकास एवं कल्याण संस्था और चंदौली हास्पिटल की ओर से शुक्रवार को हास्पिटल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इसमें कुल 257 गरीबों को कंबल और लगभग 210 मरीजों की जांच के बाद दवा का वितरण किया गया। इसका उद्घाटन सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने किया।


इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि गरीबों और निसहायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इस संस्था के अध्यक्ष फेकन प्रसाद ने शिक्षक के रूप में बच्चों को शिक्षा दी होगी वह बच्चा जरूर एक मुकाम हासिल किया होगा।

सेवा निवृत्त होने के बाद से गरीबों और असहायों में कंबल वितरित करने का जो संकल्प लिया वह एक सराहनीय पहल है। इनके विचारोें से हम सभी को सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन


 कहा कि 26 वर्षों से जो कार्य गरीबों के प्रति संस्था के सदस्य और सहयोगी कर रहे हैं उसमें किसी भी प्रकार के सहयोग कि आवश्यकता होगी तो मैं हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहूंगा।

जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी ने कहा कि गुरु जी ने हमेशा गरीबों की मदद के लिए प्रयास किया है। हम सभी को भी गरीबों और असहायों की मद्द करनी चाहिए, यही सच्ची समाज सेवा है।

 इसके पूर्व सूर्या प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सभी अतिथियों का गीत के माध्यम से स्वागत किया। इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सभी को नि:शुल्क दवा दी।
विज्ञापन


 इस मौके पर डा. रमाशंकर सिंह, राममूरत मेठ, संजय गर्ग, बनारसी मौर्या, गोविंद, पिंटू, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें