चंदौली में पद भार ग्रहण करने के बाद उनका पहला निरीक्षण था। इस दौरान
कोतवाली में अभिलेखों का रख रखाव उचित ढंग से न होने और साफ सफाई आदि न
होने पर कोतवाल की जमकर क्लास लगाई। कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत
दी।
सुबह साढ़े दस बजे एसपी पहुंचे और सबसे पहले कार्यालय का अवलोकन
किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, जीडी, न्यायालय के आदेश के अनुपालन आदि के
रजिस्टर को देखा।
एसपी ने शस्त्रागार, मालखाना, बैरक आदि का बारीकी से
निरीक्षण किया। उन्होंने सिपाहियों से शस्त्र चलवाकर देखा। इस दौरान
अभिलेखों का उचित रख रखाव न होने पर नाराजगी जतायी।
एक माह के भीतर स्थिति
सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने बीट निरीक्षकों को क्षेत्र में
नियमित गश्त करने और संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
करीब दो घंटे
तक निरीक्षण के बाद एसपी वापस लौटे। कोतवाल आनंद सिंह सहित एसएसआई आदि
मौजूद रहे।