फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर के नाम रही प्रतियोगिता

Thu, 05 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खोखो प्रतियोगिता भुवनेश्वर के नाम रही। नगर के  मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय खोखो प्रतियोगिता के फाइनल में भुवनेश्वर ने हैदराबाद को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


 विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने ट्राफी प्रदान किया। समापन समारोह में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से मिनी भारत की छवि लोगों को दिखाई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 25 टीमों ने प्रतिभाग किया था।


 राष्ट्रीय खोखो प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को भुवनेश्वर और हैदराबाद के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में भुवनेश्वर ने हैदराबाद को चार अंक से पराजित कर खिताब हासिल किया।
विज्ञापन


 भुवनेश्वर की टीम के 13 अंक के मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने मात्र नौ अंक स्कोर किए। इस दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने खेलों के महत्व का बखान किया। कहा कि खेल भावना महत्वपूर्ण होती है।

 इसके पूर्व सभी टीमों की रैंकिंग बताई गई।
इसके तहत एर्नाकुलम 25वें, सिलचर 24वें, अहमदाबाद 23वें, देहरादून 22वें, तिनसुकिया 21वें, गुड़गांव 20वें, जबलपुर 19वें, आगरा 18, गुवाहाटी 17,दिल्ली 16, कोलकाता 15, रायपुर 14, चेन्नई 13, रांची 12, जयपुर 11, पटना दसवें, मुंबई नौवें, भोपाल आठवें, चंडीगढ़ सातवें, जम्मू छठें, लखनऊ पांचवें, वाराणसी चौथे रहे।

 बंगलोर तीसरे स्थान पर रहा। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने डोंगरी, कश्मीरी लोकनृत्य से मौजूद लोगों का मन मोहा। अहमदाबाद के आरबी सिंह, लखनऊ के अजीत कुमार, गुवाहाटी के अनुज, भुवनेश्वर के ज्ञानेश्वर मिश्र ने यहां के व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

 समारोह का संचालन प्रेयाक्षी, सुचिता चक्रवर्ती, आफरीन, अभिषेक कुमार आदि ने की। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य सोमपाल ने और धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य डा. एके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें