फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निदान करें अधिकारी

Sun, 05 Jul 2015 01:34 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने शनिवार को क्षेत्र के नादी ग्राम पंचायत के  बोझवां गांव में जनचौपाल लगाई। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क ठीक करवाने,ट्रांस्फार्मर लगवाने और आपदा राहत चेक के वितरण की मांग की । समस्याएं सुनने के बाद पूर्व सांसद ने जिला प्रशासन से बात कर लोगों का समस्याओं के अविलंब निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पर लगे जनचौपाल में  ग्रामीणों ने पूर्व सासंद को बताया कि नादी से लेकर बोझवां गांव तक की सड़क  काफी खस्ताहल है। जिसपर आवागमन में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना  करना पड़ रहा है।
वहीं गांव की बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए  गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने आपदा राहत चेक का  वितरण गांव में न किए जाने की भी बात पूर्व सांसद को बताई। जिसपर पूर्व  सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन से बात ग्रामीणों की सभी समस्याओं का समाधान  कराया जाएगा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर अपना  हित साधने में जुटी हुई है। कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। वही केंद्र  सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें