फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी रवैये से थकहार क्षेत्रीय लोग स्वयं मार्ग को ठीक करने में लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत लखमीपुर सहजौर रोड पर बारिश के बाद खराब हुई स्थिति पर लोगों ने नाराजगी जताई तो विभाग की ओर से ठेकेदार को कहकर राबिश और गिट्टी डलवा कर कार्यो को पूर्ण बता दिया गया। लेकिन मंगलवार को हुई बारिश से स्थिति फिर से खराब हो गई। शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोग मार्ग को स्वयं ठीक करने में लग गये है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत जलनिगम की ओर से लखमीपुर सहजौर रोड पर पाइप लाइन बिछाने के बाद पिछले दिनों मार्ग को जस का तस छोड़ दिया गया था। इसके बाद लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। बाद में मार्ग पर राबिश और गिट्टी डालकर उसे छोड़ दिया गया है। क्षेत्र निवासी सुनील जायसवाल, गंगा शरण, संतोष कुुमार, गुलाब कन्नौजिया, अजय सोनकर, राजेश कुमार, संतोष प्रजापति, दिलीप प्रजापति, संजय व अंगल जायसवाल ने कहा कि राबिश और गिट्टी डालकर ही खानापूर्ति कर ली गई थी। इसके बाद बारिश से स्थिति और अधिक खराब हो गई। बाइक सवार आये दिन गिरकर चोटिल हो होते रहते हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोग खुद से फरसा उठाकर मार्ग को सही करने में लगे हुए है ताकि मानसून आने पर वहां आवागमन में कोई परेशानी न हो। इस संबंध में जलनिगम के एई शिवपूजन सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि मार्ग को सही कराये ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें