फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या परनिकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर में पूर्वी बाजार वार्ड नंबर नौ विभूति नगर से बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व नगर पयायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


हाथों में तिरंगा लेकर पूर्वी बाजार स्थित स्कूल से छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ वंदे मातरम भारत माता की जय झंडा ऊंचा रहे हमारा का नारा लगाते रहे। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए तिरंगा यात्रा मिल का पत्थर है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुर्ण बनाए रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगा यात्रा के आह्वान से राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती मिलेगी। इस तिरंगा यात्रा में सभासद रवि गुप्ता, कराटे कोच नीरज गुप्ता, सक्षम श्रीवास्तव सहित छात्र-छात्राएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें