फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेला में सुरक्षा की रहेगी कड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सावन मेला और कांवर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। बुधवार को सीओ अनिरुद्ध सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कालेश्वर मंदिर में बैठक कर जलाभिषेक और दर्शन पूजन के तैयारी की जानकारी ली। साथ ही देर शाम मेला परिसर और कस्बा में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सावन मेला में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

चतुर्भुजपुर स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर पर सावन में गैर जनपद से भी जलाभिषेक के लिए कांवरिए आते हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास मेला का आयोजन किया जाता है। मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालु मेले का भी लुत्फ उठाते हैं। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कोतवाल विनोद मिश्रा ने मंदिर प्रशासन और वालेंटियरों के साथ बैठक कर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। साथ ही मंदिर परिसर की सीसी कैमरे से निगरानी करने की जानकारी दी। महिला और पुरुष दर्शनार्थियों के अलग-अलग गेट से जलाभिषेक करने की व्यवस्था को देखा। सीओ ने बताया कि सावन माह में मेला और कांवर यात्रा को लेकर पुलिस व पीएसी के साथ सादे वेश में महिला पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। इस मौके पर एसआई रामपति यादव, मनोज सिंह, चौकी प्रभारी भूपेश चंद्र कुशवाहा, भैरोनाथ यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें