भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को नगर सहित पूरे जनपद में
परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की
कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनसे आजीवन रक्षा का संकल्प लिया।
जबकि भाइयों नेे अपनी बहनों को आशीर्वाद से साथ ही उपहार भी दिए।
रक्षाबंधन पर्व पर लोगों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला।
भद्रा होने
के कारण राखी बंधवाने का क्रम दोपहर बाद शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।
कहीं बहनें अपने भाइयों तक राखी बांधने पहुंचीं, तो भाई भी अपनी बहनों के
घर जाकर राखी बंधवाते नजर आए।
दूरदराज के लोग एक दिन पूर्व ही अपने बहनों
के घर पहुंच चुके थे। रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल
देखने को मिली।
इसके लिए राखी और मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ती
दिखाई दे रही थी। सुबह ही लोग खरीदारी में जुट गए थे। शुभ मुहूर्त में
बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखियों के रूप में प्यार बांधा, तो
भाइयों ने भी भाइयों ने भी बहनों को नकदी, गिफ्ट, चाकलेट, खिलौने आदि के
गिफ्ट दिए।
त्योहार को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह दिखा। स्कूलों और
सरकारी दफ्तरों के बंद होने से उत्साह दोगुना हो गया था। वहीं परंपरा के
अनुसार पुरोहितों ने यजमानों के यहां जाकर रक्षा बांधा तो कुछ समाजसेवियों
ने पेड़ पौधों को राखी बांध कर सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
नगर के जीटी रोड
के दोनों पटरियों पर तीन दर्जन से अधिक दुकानें सजी रही। मुगलसराय सहित
सकलडीहा, चकिया, इलिया, शहाबगंज, बबुरी, सैयदराजा, नई बाजार, कमालपुर,
धानापुर, चहनियां, नियामताबाद में बाजार सजे रहे। चंदौली मुख्यालय पर पटारी
व्यवसाइयों ने सुबह ही अपनी दुकानें खोल दी थीं।
वहीं नगर के नए सरकार के
कुटिया में भी भक्तों ने अपने गुरु को रक्षा सूत्र बांधा।
देर शाम वहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।