फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने पांच घंटे लगाया जाम

Sat, 29 Aug 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के आवाजापुर में 14 सितंबर से होने वाली  सेना भर्ती रैली के स्थगित  होने की अफवाह पर शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे सैकड़ों युवाओं ने खरखोलिया गांव के समीप  धानापुर चहनियां मार्ग पर पांच घंटे तक चक्का जाम किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे  एसडीएम सकलडीहा व सीओ सकलडीहा ने युवाओं को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस बीच चक्का जाम  से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 
गौरतलब है कि पांच वर्ष बाद चौदह सितंबर से अवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय  प्रताप महाविद्यालय परिसर में सेना भर्ती रैली होनी है। इसको लेकर युवाओं  में उत्साह का माहौल है। दो दिनों से अचानक कहीं से यह अफवाह फैली कि  सेना भर्ती रैली स्थगित हो गई है।

 इसके बाद से युवा नाराज हैं। गुरुवार  को सकलडीहा तहसील में भी प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद भी जिला प्रशासन  की ओर से कोई सफाई न दिए जाने से युवाओें के अफवाह को और बल मिला।
विज्ञापन


धानापुर  के सैकड़ों युवा खरखोलिया गांव के समीप एकत्र हुए और शाम तीन बजे चक्का  जाम कर दिया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि वर्ष 2009 में सेना भर्ती रैली में  भगदड़ के बाद इस वर्ष सेना भर्ती रैली की तैयारी हुई, लेकिन जिला प्रशासन  ने हाथ खड़े कर दिए।

सैयदराजा विधायक मनोज सिंह के प्रयास के बाद  सेना भर्ती की तैयारी शुरू हुई। स्थान और तिथि भी तय हो गई लेकिन अचानक  इस पर रोक लगाने की बात सामने आयी है।

 इसके बाद भी प्रशासन सफाई नहीं दे  रहा है। इससे युवाओं के सामने भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष योगेन्द्र  यादव दल बल के साथ मौके पर पहुुंचे लेकिन बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को  देख कर पीछे हट गए।

बाद में शाम सात बजे एसडीएम सकलडीहा जवाहर लाल  श्रीवास्तव, सीओ सकलडीहा श्यामदेव बिंद पहुंचे और आश्वासन दिया कि दो दिन  के भीतर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। इसके बाद युवाओं ने स्थिति स्पष्ट न  होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी देते हुए जाम समाप्त किया। 
इनसेट
जिला चिकित्सालय के पास आधे घंटे तक रोका रास्ता
चंदौली। जनपद में सेना भर्ती कराने की मांग को लेकर बेरोजगार युवकों ने शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे जिला चिकित्सालय के समीप नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

युवकों ने जिला प्रशासन पर इस मामले में उदासीनता का आरोप मढ़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवकों को समझाकर लगभग आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।


 हाईवे जाम करने वाले युवकों का कहना था कि जिले में सेना भर्ती का कार्यक्रम बार-बार बदला जा रहा है। पहले आठ जुलाई को भर्ती होनी थी। बाद में कार्यक्रम स्थगित कर 15 सितंबर कर दिया गया। अब सूचना मिली है कि यह कार्यक्रम भी स्थगित किया जा रहा है।

कहा कि ऐसे में हजारों बेरोजगार युवकों की उम्र सीमा समाप्त हो जाएगी और वे भर्ती के लिए अयोग्य ठहरा दिए जाएंगे। कहा कि इसके लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

 बेरोजगार युवक दिन रात मेहनत कर सेना में जाने का सपना देखता है। लेकिन उनकी उम्मीदों को एक झटके में ही चकनाचूर कर दिया जा रहा है। युवकों ने जिले के जनप्रतिनिधियों पर भी युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जनप्रतिनिधि जिले में सेना भर्ती कराने का झूठा आश्वासन दे रहे हैं।

 हंगामा कर रहे युवक एसपी और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी सुनील चौरसिया ने युवकों को समझाने का काफी प्रयास किया।

इसके बाद सैयदराजा थाना प्रभारी रामप्रकट यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी काफी देर तक युवकों को समझाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात सामान्य होने में काफी समय लगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें