गरीबों को झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के सरगना को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कस्बे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं
गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल ने टीम गठित की है।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। दो महिलाओं के
साथ बैंक के बाहर सोने की नकली गुल्ली दिखाकर ठगी हुई थी और इसके बाद
पुलिस हरकत में आयी।
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ठगों के सरगना को
गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक गिरजा प्रसाद सेठ बबुरी थाना के उतरौत गांव
का निवासी बताया गया है।
पूछताछ में गैंग में कई सदस्यों के बारे में
जानकारी मिली है। इस बाबत कोतवाल अवधेश सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक
को जेल भेज दिया गया। वहीं गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर अन्य की तलाश
हो रही है।