फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान, गोदाम का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 09 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा में सघन तिराहे पर पुलिस पिकेट के समीप सोमवार की रात चोरों ने किराना की दूकान और एक गोदाम का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए।
विज्ञापन


सुबह चोरी की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।


सघन तिराहा स्थित पुलिस पिकेट के सामने ही कस्बा निवासी चंदू जायसवाल की किराना की होल सेल एवं फुटकर सामानों की दूकान है। सोमवार की रात में किसी वक्त कोहरे की धुंध का फायदा उठा कर चोर दूकान और गोदाम का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन



चोरों ने संदूक में रखे दस हजार रुपये नगदी सहित किराना के एक लाख रुपये मूल्य का सामान पर कर दिया। सुबह दूकान का ताला टूटा हुआ देख कर व्यापारी के होश उड़ गए। यही नहीं चोरी की सूचना इलाके में फैलते ही व्यापारियों में गुस्सा  रहा। चंदू ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।


व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्त, सुरेन्द्र यादव, रामआधार गुप्ता, विवेक जायसवाल ने एसपी ने गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाल अवधेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें