फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति के जागरण पर जोर

Wed, 10 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की सभा मुगलवार को नगर के जायसवाल स्कूल के समीप संस्था की सदस्य शकुंतला देवी के आवास पर हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आयी महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीरा सिन्हा उर्फ वर्षा का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति जागरण और संगठित होने पर बल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष नीरा सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में नारी को बदलना होगा। महिलाएं आज पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाओं को व्यापार, शिक्षा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


 शिक्षा और सुरक्षा को को बढ़ावा देने की जरूरत है। डा. माधुरी श्रीवास्तव ने महिलाओं को हस्त शिल्प में पारंगत होने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि महिला और पुरुष की बराबरी से ही सृष्टि चलती है।
विज्ञापन


महिलाएं आगे बढ़ेगी तभी देश का विकास होगा। बैठक में सुषमा श्रीवास्तव, रूपा, संगीता श्रीवास्तव, शकुंतला, रेखा, आकृति, नीतू श्रीवास्तव, प्रियंका, अनिता, मंजू, बबली, डेजी, श्रेष्ठी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें