फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के जरिए बताईं केंद्र की योजनाएं

Sat, 11 Jul 2015 01:09 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद के आदर्श गांव जरखोर में नाबार्ड की 34 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला  विकास प्रबंधक के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें  नाटक का मंचन कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को  रूबरू  कराया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंदौली शिवपूजन राम  ने  कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी हैं।

जिसके लिए सरकार के निर्देश पर लोगों के  बैंकों  में खाते खोले जा रहे हैं। विशिष्ट  अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक काशी गोमती  संयुक्त ग्रामीण बैंक राजेश श्रीवास्तव  ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सभी लोगों को बीमा योजनाओं  का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री  जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत  वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 330 जमा करने  पर दो लाख रुपये का रिस्क कवर दिया  जाता है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा 12 रूपये वार्षिक प्रिमियम जमा करने पर  2 लाख  रुपये का दुर्घटना बीमा 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को प्रदान  करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें