सदर तहसील परिसर में जल निकासी का समाधान नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस
दौरान नाराज अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप
लगाया कि बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे
अधिवक्ताओं व वादकारियों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता
है।
इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह
ने कहा कि सदर तहसील में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी
समेत जनपद के आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इस दिशा में
कोई पहल नहीं हुई।
बरसात के सीजन में कचहरी में जलजमाव होना आम
बात हो गई है। जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं को तमाम तरह की दिक्कतों का
सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बारिश होते ही जलजमाव के कारण कचहरी परिसर
में कामकाज प्रभावित होने लगता है।
कहा कि प्रशासनिक
अधिकारियों से वार्ता के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होना उनकी उदासीनता
को स्पष्ट करता है। चेतावनी दी यदि शीघ्र ही तहसील परिसर में व्याप्त
समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सभी उग्र आंदोलन करने
को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर राजेश, संतोष पाठक, रामविलास, भगवान दास, अरविंद श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।