फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी: धनबाद-PDDU रूट बाधित, सात ट्रेनों के रूट बदले, आसनसोल वाराणसी मेमू स्पेशल रद्द

Tue, 27 Dec 2022 09:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

आसनसोल से कोयला लेकर मालगाड़ी पंडित दीनदयाल जनक्षण की और आ रही थी। ट्रेन कोडरमा से आगे बढ़ी थी और टनकुप्पा स्टेशन पहुंची थी की मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी हो गए। इससे अप लाइन बाधित हो गया और पीडीडीयू की और आने वाली ट्रेंनें जहाँ तहां खड़ी हो गई। मौके पर गोमो  एवं गया से दुर्घटना राहत यान पहुंच गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा दिल्ली रूट पर धनबाद मंडल के कोडरमा-गया रेलखंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर मंगलवार की भोर में सवा तीन बजे  प्वाइंट संख्या 51/AB अप लाइन पर मालगाड़ी के तीन वैगन के बेपटरी हो गए। मालगाड़ी बेपटरी होने से धनबाद पीडीडीयू रूट बाधित हो गया। अप लाइन बाधित होने से पीडीडीयू आने वाली सात ट्रेनों को पटना के रास्ते चलाया गया। यही नहीं आसनसोल वाराणसी मेमू स्पेशल को भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

आसनसोल से कोयला लेकर मालगाड़ी पंडित दीनदयाल जनक्षण की और आ रही थी। ट्रेन कोडरमा से आगे बढ़ी थी और टनकुप्पा स्टेशन पहुंची थी की मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी हो गए। इससे अप लाइन बाधित हो गया और पीडीडीयू की और आने वाली ट्रेंनें जहाँ तहां खड़ी हो गई। मौके पर गोमो  एवं गया से दुर्घटना राहत यान पहुंच गया। अधिकारीयों की टीम भी मौके पर पहुँच गई। लाइन बाधित होने के कारण इस रूट की अप हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस,  हावड़ा- कालका मेल, हावड़ा- गाँधीधाम एक्सप्रेस, राँची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, हावड़ा- बीकानेर एक्सप्रेस, हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा-पटना-पंडत दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाया गया। वहीं धनबाद-डेहरी ऑन सोन- धनबाद इंटससिटी और आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें