पीडीडीयू नगर। कोहरे का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन ट्रेनों के विलंब से आने से सिलसिला जारी है। शनिवार को अपलाइन की ओर जाने वाली दुर्गियाना, धनबाद-कोयंबटूर और नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं डाउनलाइन की ओर जाने वाली योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। इससे यात्री परेशान रहे।
शनिवार की रात आठ बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली पंजाब मेल और जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घटे, चंबल एक्सप्रेस सवा घंटे, आगरा कैंट-कोलकाता विकली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह अपलाइन की ओर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, पटना-प्रयागराज कुंभ स्पेशल सवा तीन घंटे, धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सहरसा-भिंड स्पेशल सात घंटे, दीक्षाभूमि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ढाई घंटे, पुरी-आनंद विहार विकली सवा घंटे, बारमेर-बरौनी स्पेशल साढ़े तीन घंटे लेट रही।