फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

Fri, 10 Mar 2017 01:11 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ।
विज्ञापन
आठ मार्च को मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के लिए नवीन मंडी स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया, ताकि वहां परिन्दा पर पर न मार सके। पुलिस के जवान जहां बाहरी सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं मध्यम सुरक्षा घेरा पीएसी के जवानों के जिम्मे है वहीं स्ट्रांग रूम के बाहर पहली सुरक्षा घेरा पैरा मिलिस्ट्री फोर्स को सौंपा गया है। सुरक्षा में लगे जवान 11 मार्च को मतगणना के लिए स्ट्राम खुलने तक ईवीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इन दिनों नवीन मंडी स्थल किले में तब्दील नजर आ रहा है। क्योंकि मतदान समाप्त होने के बाद जनपद के 1413 बूथों से उठकर आए ईवीएम को विधानसभा तैयार किए गए स्ट्रांग रूम में रखकर उसे बाहर से सीज कर दिया गया। स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा वहां किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। स्ट्रांग रूम से बाहर एक कंपनी सीआईएसएफ के जवान मुस्तैद किए गए हैं, जो भवन के आगे-पीछे और छत पर चौबीसों घंटे मुस्तैद हैं। वहीं बीच के सुरक्षा घेरे में पीएसी के जवान लगाए गए हैं। सबसे बाहरी घेरे में लोकल पुलिस के जवानों को तैयार किया है।
विज्ञापन

इस बाबत तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने बताया कि दो दर्जन सीआईएसएफ जवानों के अलावा पीएसी व पुलिस के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है, जो मतगणना तिथि तक स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें