फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2.21 करोड़ से हुई तीन सड़कों की मरम्मत, 50 गांवों की राहें आसान

विज्ञापन
नवनिर्मित खोर कादिराबाद से कट शिलवा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में खोर-कादिराबाद पुल से कटशिलवा, खोर-कादिराबाद-कटशिलवा मार्ग से कादिराबाद-नौरंगाबाद और कटशिलवा से इनायतपुर सरहद तक की सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) की ओर से 2.21 करोड़ रुपये से इन सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण कराया गया है। इससे करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में तीनों सड़कें करीब पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त थीं। मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। इनसे होकर सकलडीहा, बरहनी और धानापुर विकासखंड के 50 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी होती थी। वहीं, मार्ग संकरे होने के कारण दो वाहनों को आमने-सामने से गुजरने में भी कठिनाई होती थी। ग्रामीण लंबे समय से सड़कों की मरम्मत और चौड़ाई बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। शासन से मंजूरी और धन मिलने के बाद मार्च से काम शुरू किया गया। मरम्मत के साथ सड़कों की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर कर दी गई है। इससे सकलडीहा, बरहनी और धानापुर विकासखंड के कई गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


दूरी घटकर हुई आधी
सड़कों के बन जाने से धानापुर विकासखंड के कई गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है। पहले सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें इनायतपुर होकर तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन आना-जाना पड़ता था। इसके लिए करीब सात से आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। मार्गों की मरम्मत होने से यह दूरी घटकर आधी रह गई है।

इन गांवों के लोगों को मिल रहा लाभ
खोर-कादिराबाद पुल से कटशिलवा, खोर-कादिराबाद-कटशिलवा मार्ग से कादिराबाद-नौरंगाबाद और कटशिलवा से इनायतपुर सरहद तक की सड़कों की मरम्मत पूरी होने से खोर, कादिराबाद, खोर-डुहिया, ओनावल, गौसपुर, ढोढ़िया, नौरंगाबाद, हेतमपुर, इनायतपुर, पसाई, पिपरी, नोनार, कटशिलवा और कुटिया सहित करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।

कोट
ग्रामीणों की मांग के बाद खोर-कादिराबाद पुल से कटशिलवा, खोर-कादिराबाद-कटशिलवा मार्ग से कादिराबाद-नौरंगाबाद और कटशिलवा से इनायतपुर सरहद तक के मार्गों की मरम्मत करा दी गई है। इसके साथ चौड़ाई भी तीन से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें